फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   जेवर और नगदी पर हाथ साफ

जेवर और नगदी पर हाथ साफ

Tue, 11 Sep 2012 12:00 PM IST
Haridwar
Haridwar Updated Tue, 11 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। टप्पेबाजों ने दिनदहाड़े कनखल थाना क्षेत्र के श्री गंगा ज्वैलर्स से नाटकीय अंदाज में 10 लाख के जेवरात और नगदी से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। थाना पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक सप्ताह में टप्पेबाजी का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन

जगजीतपुर पीठ बाजार के पास श्री गंगा ज्वैलर्स के स्वामी महेश चंद्र वर्मा पुत्र ओम प्रकाश वर्मा के मोबाइल पर सोमवार सुबह एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन पर पड़ोस के प्रोविजन स्टोन संचालक से बात कराने का आग्रह किया गया। मोबाइल पर यह भी बताया गया कि सूचना किसी रिश्तेदार के दुर्घटना की देनी है और जल्द बात कराने का अनुरोध किया गया। इस पर महेश चंद्र वर्मा तुरंत प्रोविजन स्टोर संचालक की दुकान पर बात कराने पहुंच गए। इसी बीच टप्पेबाजों ने ज्वैलर्स की दुकान से जेवरात और नगदी से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। जब तक ज्वैलर्स महेश चंद्र वर्मा वापस लौटे तब तक दुकान से बैग साफ था। जेवरात भी गायब थे। बदहवास ज्वैलर्स ने इसका जिक्र पड़ोसी दुकानदारों से किया तो पूरे क्षेत्र में बात आग की तरह फैल गई। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। जिस नंबर से फोन आया उस पर भी ट्राई की। लेकिन, फोन बंद पाया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने अपने स्तर से जांच पड़ताल की। लेकिन, आरोपियों का कहीं पता नहीं चला। सीओ सिटी अजय सिंह ने बताया कि मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। घटना से लगता है कि टप्पेबाज दुकानदार और उसके आस-पास के लोगों को बखूबी जानते थे। ज्वैलर्स महेश चंद्र वर्मा ने 10 लाख की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ करने के संबंध में कनखल थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दूसरी ओर व्यापारियों ने मामले के जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed