फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   लोकसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, बांटे कार्मिकों को प्रपत्र

लोकसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, बांटे कार्मिकों को प्रपत्र

Tue, 09 Apr 2019 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, बांटे कार्मिकों को प्रपत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

जिला निर्वाचन विभाग ने मतदान कराने की तैयारियां पूरी कर ली है। कार्मिक, पीठासीन अधिकारियों और सुरक्षा बलों के साथ बुधवार को ब्रीफिंग होगी और इसके बाद सभी को ईवीएम यूनिट वितरण कर दी जाएगी। समस्त स्टाफ को मतदान केंद्र पर पहुंचाने के लिए वाहन आदि की व्यवस्था भी करा ली गई है। मतदान केंद्र पर पहुंचकर सभी स्टाफ सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट करेंगे। इससे पूर्व मंगलवार को सभी को प्रपत्र और थैले वितरण किए गए।
बृहस्पतिवार को यानि 11 अप्रैल को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। इसके लिए मंगलवार को जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने कार्मिकों और पीठासीन अधिकारियों को प्रपत्र दिए। इसमें मतदान सूची, मतदान प्रपत्र, पोस्टल बैलेट, मशीनों को सील करने का सामान आदि दिया गया है। समस्त कार्मिकों से ईवीएम चलाने संबंधी आदि जानकारी भी ली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि अन्य तैयारियां पूरी करने के बाद अब बुधवार को समस्त स्टाफ के साथ भेल में हेलीपैड पर ब्रीफिंग होगी। ब्रीफिंग के बाद मतदान के लिए ईवीएम यूनिट दी जाएगी और इसके लिए अंतिम प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए 35 प्रतिशत ईवीएम अतिरिक्त रखी गई है। ये ईवीएम यूनिट सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास रहेगी, यदि किसी मशीन में खराबी आती है या कोई प्रत्याशी का अभिकर्ता शिकायत करता है तो उस बूथ की ईवीएम तत्काल बदल दी जाएगी।
विज्ञापन

15 हजार कर्मचारी-अधिकारी कराएंगे मतदान
मतदान कराने के लिए पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 15 हजार कार्मिकों और अधिकारियों को तैनात किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि मतदान बूथों के अतिरिक्त कर्मचारी भी रखे गए हैं। किसी कार्मिक के साथ कोई मामला हो जाए तो उसके स्थान पर दूसरे कार्मिक को तत्काल तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बूथों पर मेडिकल किट भी की जारी
मतदान केंद्रों पर ड्यूटी देने वाले कार्मिकों को प्राथमिक उपचार के लिए किट भी जारी की है, जिसमें ओआरएस, कुछ दवा, बर्न ट्यूब, मरहम, पट्टी आदि है। साथ ही सभी किट में मच्छर मार ऑडोमॉस भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed