फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गंगा सभा के तीन पदों पर 14 नामांकन

गंगा सभा के तीन पदों पर 14 नामांकन

Sat, 23 Mar 2019 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
गंगा सभा के तीन पदों पर 14 नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था गंगा सभा में नामांकन का कार्य शनिवार को तीसरे पहर शुरू हुआ। तीन प्रमुख पदों के लिए 14 पुरोहितों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नई प्रधानसभा की बैठक में नियमानुसार 11 सम्मानित सदस्यों के चयन सूचियां पेश करने के बाद सर्वसम्मति से हुआ। रविवार को मतदान होगा और देर शाम चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
गंगा सभा के संविधान में व्यवस्था है कि प्रत्येक पांच वयस्कों में से एक का चयन कर प्रधान सभा का गठन किया जाता है। यह प्रक्रिया दो माह से चल रही थी। सभा के हजारों पुरोहितों ने अपने 719 प्रतिनिधियों का चयन कर मुख्य चुनाव अधिकारी के पास भेजा। चुनाव अधिकारी अश्विनी जगता ने सभापति कृष्ण कुमार शर्मा को नई प्रधान सभा के सदस्यों की सूची पेश की। इसी के आधार पर सभापति ने शनिवार दोपहर दो बजे प्रधानसभा की बैठक हुई। ज्वालापुर के मालवीय धाम में हुई सभा में नई प्रधान सभा के सभी 719 सदस्य उपस्थित थे। संवैधानिक व्यवस्थाओं के आधार पर गंगा सभा में चुनाव लड़ रहे चारों खेमों में अपने 11-11 सदस्यों की सूची प्रस्तुत की। सभापति कृष्ण कुमार शर्मा ने सर्वसम्मति से 11 सम्मामित सदस्यों का चयन किया। चयनित सदस्यों में अंशुल श्रीकुंज, शगुन भक्त, सुरेश श्रोत्रिये, अनुज झा, नितिन खेडेवाले, निकुंज श्रोत्रिय, जगदीश अत्री, श्रीमोहन अधिकारी, राजेश शिवपुरी, अंकित झा और कौशल सिखौला शामिल हैं। यह सभी प्रतिनिधि अब रविवार को 719 सदस्यों के मतदान में शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश अत्री ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। गंगा सभा के चारों खेमों से तीन-तीन प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। सभापति पद के लिए कृष्ण कुमार शर्मा, विरेंद्र कीर्तिपाल, सुनील सेठ तथा महेश तुम्बड़िया ने पर्चे भरे। अध्यक्ष पद के लिए गोपाल प्रधान, अखिलेश शास्त्री, नितिन गौतम और प्रदीप झा ने नामांकन किया। महामंत्री पद पर चारों खेमों से तन्मय वशिष्ठ, मनोज सिखौला, राम कुमार मिश्रा और श्रीकांत वशिष्ठ ने पर्चे जमा किए। महामंत्री पद पर निर्दलीय सौरभ सिखौला और सत्यनारायण चाकलान ने भी नामांकन किया। इस प्रकार सभापति और अध्यक्ष पद के लिए चार-चार, महामंत्री पद के लिए छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। गंगा सभा के 730 सदस्य रविवार को इनमें से अपने तीन प्रतिनिधियों का चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed