फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शतरंज में अध्ययन, बॉलीबाल में खुशबू एवं वैभव की टीम ने जीती ट्राफी

शतरंज में अध्ययन, बॉलीबाल में खुशबू एवं वैभव की टीम ने जीती ट्राफी

Tue, 19 Mar 2019 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
शतरंज में अध्ययन, बॉलीबाल में खुशबू एवं वैभव की टीम ने जीती ट्राफी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। एचईसी कॉलेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शतरंज में अध्ययन भट्ट, वॉलीबाल में खुशबू की टीम और वैभव की टीम ने जीत हासिल की ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

सोमवार को एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन हरिद्वार में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत द्वितीय दिवस में वॉलीबाल (महिला वर्ग और पुरुष वर्ग) व बैडमिंटन सिंगल डबल (महिला वर्ग व पुरुष वर्ग) के मुकाबले खेले गए। सर्वप्रथम वॉलीबाल महिला वर्ग का मैच खेला गया। जिसका शुभारंभ चेयरमैन संदीप चौधरी व प्राचार्य डॉ. नवनीत वर्मा ने सभी खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। इससे पूर्व शतरंज के खेल का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें बीएससी के अध्ययन भट्ट ने यश को पराजित किया। वॉलीबाल महिला वर्ग में खुशबु की टीम ने टॉस जीता और कड़े मुकाबले में खुशबु की टीम ने 21-06 व 21-10 से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल पुरुष वर्ग में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच अमन की टीम ए व प्रिंस की टीम बी के बीच हुआ जिसमें प्रिंस की टीम विजयी रही। दूसरा मैच युद्धवीर की टीम डी व आनंद की टीम ई के बीच हुआ जिसमें आनंद की टीम ई विजयी रही। पहला सेमीफाइनल देवांश की टीम ए व प्रिंस की टीम सी के बीच हुआ। जिसमें प्रिंस की टीम सी ने देवांश की टीम ए को धूल चटाई। दूसरा सेमीफाइनल आनंद की टीम ई व वैभव की टी एफ के बीच हुआ। जिसमें वैभव की टीम एफ ने आनंद की टीम ई को हराया। फाइनल मैच प्रिंस की टीम सी व वैभव की टीम एफ के बीच हुआ जिसमें वैभव की टीम एफ ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 21-18 व 21-13 से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सत्र में बैडमिंटन (सिंगल व डबल) महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले गए। बैडमिंटन सिंगल महिला वर्ग में कुल 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें लीग व सेमीफाइनल मुकाबलों में कडे़ संघर्ष के बाद फाइनल मैच प्रज्ञा व राशि के बीच खेला गया। राशि ने प्रज्ञा को पछाड़ कर जीत दर्ज की। सिंगल पुरुष वर्ग में कुल 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिनमें लीग व सेमीफाइनल मुकाबलों में कड़े संघर्ष के बाद फाइनल मैच शैलेष व अमन सैनी के बीच खेला गया। शैलेष ने अमन को धूल चटाई। बैडमिंटन डबल महिला वर्ग में कुल 10 युगलों ने प्रतिभाग किया। जिसमें लीग व सेमीफाइनल मुकाबलों में एक-दूसरे को पछाड़ते हुए रिया व ख्याति और मनीषा व जुबैदा की जोड़ी ने अपनी जगह बनाई। जिसमें रिया व ख्याति की जोड़ी ने मानसी व जुबैदा को 11-8 से मात देकर जीत दर्ज की। बैडमिंटन डबल पुरुष वर्ग में कुल 10 युगलों ने प्रतिभाग किया। जिसमें लीग वे सेमीफाइनल मुकाबले हुए। जिसमें सार्थक व अनमोल और हर्षवर्धन व अभिषेक ने अपनी जगह सुनिश्चित कराई। फाइनल में सार्थक अनमोल की टीम ने हर्षवर्धन व अभिषेक को 11-9 हराकर जीत दर्ज की। संस्थान के प्राचार्य डा. नवनीत वर्मा ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed