फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पहलवान कुलवीर ने देवबंद के नदीम को किया चित

पहलवान कुलवीर ने देवबंद के नदीम को किया चित

Sun, 03 Mar 2019 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
पहलवान कुलवीर ने देवबंद के नदीम को किया चित
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

नशामुक्ति अभियान के तहत भक्तनपुर आबिदपुर ग्राम पंचायत और पंचायती अखाड़ा निर्मला एकड़कला के संयुक्त तत्वावधान में एकड़ खुर्द स्वर्ण लोक कालोनी के मैदान में एक दिवसीय दंगल हुआ। उद्घाटन पंचायती अखाड़ा निर्मला के महंत प्रेम सिंह, मुखिया महंत संत जगजीत सिंह, महंत मोहन सिंह और ग्राम प्रधान मोहम्मद हारून ने संयुक्त रूप से किया।

दंगल की पहली कुश्ती निर्मल अखाड़े के कुलवीर पहलवान और देवबंद के पहलवान नदीम के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में पहलवान कुलवीर ने नदीम को चित कर दिया। महंत प्रेमसिंह ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर करने के उद्देश्य से आयोजित की गई यह दंगल प्रतियोगिता ग्राम के युवाओं को सकारात्मक संदेश देगी। मुखिया महंत जगजीत सिंह ने दंगल में पहुंचे पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा वर्ग नशे का परित्याग कर शरीर सौष्ठव पर ध्यान दें। संजय पहलवान ने थाईलैंड में कुश्ती जीतकर देश और उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। युवाओं को ऐसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को पुरस्कृत भी किया गया। दंगल में महंत मंजीत सिंह, शकील प्रधान, मुकर्रम, जयवीर, अमित, विकास, अतर सिंह, अर्जुन सिंह, अंकुश, विशाल, शेर यादव आदि ने भी नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक किया। वहीं, मुखिया महंत संत जगजीत सिंह, महंत प्रेमसिंह और महंत मोहन सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्र से उनके परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed