फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ..रसूखदार कालेज प्रबंधन पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

..रसूखदार कालेज प्रबंधन पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Tue, 12 Feb 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
..रसूखदार कालेज प्रबंधन पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

रुड़की के आईपीएस के एमडी की गिरफ्तारी के बाद प्राइवेट कालेज चलाने वाले अन्य संचालकों में भी हड़कंप मचा है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने ऐसे कई और कालेज प्रबंधन के अधिकारियों की सूची तैयार की है, जिन्होंने छात्रों की करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति डकार दी।
करोड़ों रुपये का छात्रवृत्ति घोटाला पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी तक इस घोटाले की जांच कछुआ चाल से चल रही थी, हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसमें तेजी आई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही एसआईटी ने भी जांच में तेजी दिखाई और समाज कल्याण विभाग को सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा। पहले तो समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मामले को हल्के में लेते रहे, लेकिन जब एसआईटी प्रमुख टीसी मंजूनाथ ने सख्ती बरती तो सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने पड़े। इन दस्तावेजों की जांच के बाद एसआईटी ने ऐसे कालेजों की सूची तैयार की है जिन्होंने छात्रवृत्ति के करोड़ों रुपये डकार लिए। सूत्रों के अनुसार एसआईटी हरिद्वार जिले के कई निजी कालेज प्रबंधकों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर चुकी है। बताया जाता है कि इस सूची में कई सफेदपोशों के भी कालेज शामिल हैं। इनके खिलाफ लगभग जांच पूरी हो चुकी है। बेहद ही गुपचुप ढंग से गिरफ्तारी की जाल बिछाया जा रहा है ताकि कोई बचकर फरार न होने पाएं।
विज्ञापन

सरकारी विभाग भी रडार पर
हरिद्वार। एसआईटी जांच में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच बेहद गहनता से हो रही है। माना जा रहा है कि बिना समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतने बड़े घोटाले को अंजाम नहीं दिया जा सकता था। चर्चा है कि जल्द ही कई सरकारी विभागों के अफसर भी दबोचे जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed