फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ..रोडवेज बस-कार की भिड़त, मुजफ्फरनगर के दो युवकों की मौत

..रोडवेज बस-कार की भिड़त, मुजफ्फरनगर के दो युवकों की मौत

Mon, 11 Feb 2019 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
..रोडवेज बस-कार की भिड़त, मुजफ्फरनगर के दो युवकों की मौत
हरिद्वार/श्यामपुर। हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस और कार की आमने सामने की भिड़ंत में मुजफ्फरनगर के दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से पिचक गई और गैस कटर से काटकर युवकों के शव निकाले गए।
विज्ञापन

दुर्घटना सोमवार शाम साढ़े पांच बजे राजमार्ग पर लाहड़पुर चौराहे के पास हुई। नजीबाबाद की ओर से आ रही कार की भिड़ंत सामने से आ रही नजीबाबाद डिपो की बस से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से पिचक गई और दोनों युवकों के शव के अंदर फंस गए। चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर मंगवाया और कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। श्यामपुर थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि मृतकों की पहचान विशाल (35) पुत्र हरदेव निवासी पुरुषार्थ कालोनी मुजफ्फरनगर और शेखर (25) पुत्र कामेंद्र गली नंबर तीन आनंद विहार सिविल लाइन मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। एसओ ने बताया कि बस कब्जे में ले ली गई है और चालक की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed