{"_id":"5c587ed9bdec227362021801","slug":"91549303513-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेल कर्मचारी को हुआ स्वाइन फ्लू, दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेल कर्मचारी को हुआ स्वाइन फ्लू, दिल्ली रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
भेल में कार्यरत एक कर्मचारी को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर उसे भेल अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित दो मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार है। वहीं एक अन्य मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।
स्वाइन फ्लू के मरीजों के मामले लगातार सामने आने के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई जन जागरुकता कार्यक्रम नहीं चला रहे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्वाइन फ्लू के बारे में पूरे तरह से अनभिज्ञ हैं। वहीं भेल के अस्पताल में भेल के कर्मचारी को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। उसे अस्पताल में संपूर्ण इलाज न मिलने पर हायर सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। उधर, हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू के दो मरीजों के स्वास्थ्य में अब सुधार आ रहा है। वहीं जिला अस्पताल में अब एक नए अन्य मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है।
जिला अस्पताल के फिजीशियन एवं स्वाइन फ्लू प्रभारी डॉ. संदीप टंडन का कहना है कि पिछले सप्ताह आए दो मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार है, लेकिन अब एक नया मरीज आया है। लक्षणों के आधार पर उसका इलाज शुरू कर दिया है।