{"_id":"5aec9b854f1c1b87028b810b","slug":"91525455749-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार बिजली के भूमिगत तार डालने का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार बिजली के भूमिगत तार डालने का शिलान्यास
Updated Fri, 04 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
दुनियाभर के श्रद्धालुओं के आस्था की केंद्र धर्मनगरी अब भूमिगत बिजली की लाइनों से जगमगाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अतिमहत्वाकांक्षी इस योजना का काम विधिवत शुरू हो गया। करीब 188.75 करोड़ रुपये की इस योजना का शुभारंभ केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक तथा शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की मौजूदगी में किया। उन्होंने करीब छह सौ करोड़ के कुल खर्च वाली इस योजना के लिए दो सौ करोड़ रुपये और जारी करने की घोषणा की। साथ ही कई अन्य विकास योजनाओं के तोहफे भी दिए।
ऋषिकुल के मैदान में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के संयोजन में आयोजित समारोह में योजना का शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह ने दावा किया कि मोदी सरकार की विशिष्ट कार्यप्रणाली से देश के सभी गांवों तक बिजली पहुंचा दी गई है। अगला लक्ष्य 31 दिसंबर तक हर घर तक बिजली पहुंचाना है। इस लक्ष्य को भी समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के विकास को नई दिशा दी है। कहा कि 15 अगस्त 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि एक हजार दिनों में देश के हर गांव में बिजली पहुंचा दी जाएगी। पहले यह काम बड़ा पेचीदा लग रहा था, लेकिन जब दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाने पर काम तेजी से होता चला गया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार मेें बिजली के भूमिगत तार डालने की योजना केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में यह योजना पहले ही लागू की जा चुकी है। हरिद्वार में अक्सर होने वाले मेलों, दुनियाभर के आने वाले श्रद्धालुओं, कुंभ मेलों में संतों की पेशवाई और कांवड़ मेले के दौरान बिजली के तारों से हादसे होने के खतरों को देखते हुए यहां भी यह योजना लागू की जा रही है। पहले चरण में करीब दो सौ करोड़ रुपये जारी करने के साथ ही केेंद्रीय मंत्री ने 200 करोड़ रुपये और जारी करने की घोषणा की तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के विकास की योजनाएं मंजूर कराने में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार में एक अस्पताल बनाने, बचे हुए सीवरेज कार्य के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर करने, योगा पार्क और साइंस सिटी के लिए भी बजट जारी करने की घोषणा की। सांसद डा. रमेंश पोखरियाल निशंक ने कहा कि शीघ्र ही रुड़की- हरिद्वार और ऋषिकेश में मैट्रो ट्रेन की भी सौगात मिलेगी। कहा कि इस संसदीय क्षेत्र में इस समय 50 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा के विकास कार्य चल रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद हरिद्वार समेत प्रदेश में विकास की रफ्तार बहुत तेज हो गई हे। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस नेताओं पर तंज भी कसे। हरिद्वार के लिए विकास योजनाओं को मंजूर करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री आरके सिंह और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार भी जताया। समारोह में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट, महामंत्री संजय कुमार, ऊर्जा सचिव राधिका झा ने भी विचार रखे। जिला महामंत्री विकास तिवारी और वरिष्ठ नेत्री अन्नू ककड़ के संचालन में हुए समारोह में जिला प्रभारी विनय रोहेला, विधायक आदेश चौहान, देशराज कर्णवाल, जिला महामंत्री अमन त्यागी, सुशील चौहान, निवर्तमान मेयर मनोज गर्ग, नरेश शर्मा, श्यामवीर सैनी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।