फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भारतीय संस्कृति से रुबरु होने पहुंचे 60 देशों के नौनिहाल

भारतीय संस्कृति से रुबरु होने पहुंचे 60 देशों के नौनिहाल

Fri, 09 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति से रुबरु होने पहुंचे 60 देशों के नौनिहाल

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हिंदू हेरिटेज फाउंडेशन की पहल पर 60 देशों के 200 छात्र-छात्राओं का दल इन दिनों भारत भ्रमण पर है। ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में शामिल होने पहुंचे 60 देशों के छात्र-छात्राएं शुक्रवार को धर्मनगरी पहुंचे। यहां प्रेमनगर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विदेशी नौनिहालों का स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग शब्द का मतलब ही आत्मा को परमात्मा से जोड़ना है। योगाभ्यास करके कोई भी व्यक्ति खुद को ईश्वर से जोड़ सकता है। कहा कि भारतीय योग का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। लाखों लोग योग सीखने की ललक में भारत की ओर रुख कर रहे हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अगुवाई में ढोल-नगाड़ो के साथ छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। छात्र अपने स्वागत से गदगद नजर आए। इतना ही नहीं विदेशी छात्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर नृत्य किया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि सभी छात्र दो दिनों तक आश्रम में योग और भारतीय संस्कृति से रूबरू होंगे। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता प्रदीप मिश्रा ने बताया कि हिंदू हेरिटेल फाउंडेशन की ओर से इन छात्र-छात्राओं को भरत भ्रमण पर लाया गया है। प्रतिनिधिमंडल में अमेरिका, आस्टेलिया, इग्लैंड, जापन, उत्तर कोरिया, नार्वे, पौलंड, फ्रांस, इटली, कनाडा, नीदरलैंड, अफ्रीका समेत 60 देशों के बच्चे शामिल थे। इस मौके पर विहिप नेता प्रदीप मिश्रा, जिलाध्यक्ष नितिन गौतम, आश्रम प्रबंधक रमणीक, कुलदीप रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed