फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   प्रेमी से मिलने पहुंची युवती, हिंदू संगठनों का हंगामा

प्रेमी से मिलने पहुंची युवती, हिंदू संगठनों का हंगामा

Tue, 14 May 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी से मिलने पहुंची युवती, हिंदू संगठनों का हंगामा
हरिद्वार। अलग अलग समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक युगल के हत्थे चढ़ने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रेल पुलिस चौकी में जमकर हंगामा काटा। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप जड़ा कि योजनाबद्ध ढंग से युवती को प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाया गया है। इधर, युवती के इस आरोप को नकार देने के बाद पुलिस ने युवती को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया। वहीं युवक को भी उसके परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल, उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की एक युवती का प्रेम प्रसंग ज्वालापुर के एक युवक से चल रहा था। युवक द्वारा युवती के मोबाइल पर भेजे गए मैसेज युवती के भाई ने मंगलवार सुबह पढ़ लिए। गुस्साए भाई ने अपनी बहन की पिटाई कर दी। भाई की पिटाई से क्षुब्ध होकर युवती ज्वालापुर में अपने प्रेमी से मिलने चली आई। कटहरा बाजार में एक दुकान के बाहर बैठकर युवती प्रेमी का इंतजार करने लग गई। इसी दौरान दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने युवती से वहां बैठे होने का कारण पूछा तो उसने परिचित युवक के आने की बात कही। इस दौरान दुकानदार ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को मौके पर बुला लिया। वहीं जैसे ही युवक युवती के पास पहुंचा तो हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युगल को पकड़ लिया। वह उन्हें सीधे रेल पुलिस चौकी ले गए। हिंदू संगठनों ने आरोप जड़ा कि गलत मंशा से युवती को प्रेम जाल में फंसाया गया है। इधर, पुलिस की सूचना पर युवती के परिजन भी पहुंच गए। हंगामा होने पर युवती ने भविष्य में युवक से कोई वास्ता न रखने की बात कही। परिजनों के किसी तरह की कार्रवाई न चाहने पर पुलिस ने युवती को परिजन के सुपुर्द कर दिया। वहीं युवक को भी उसके परिजन के हवाले किया गया। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया युवक युवती को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed