{"_id":"5c9a6c06bdec2213f01be4c7","slug":"81553624070-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में खनन का मुद्दा रहेगा हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में खनन का मुद्दा रहेगा हावी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी। इस बार क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों ने खनन को मुद्दा बनाने का मन बना लिया है। ग्रामीण गांव में वोट मांगने आने वाले नेताओं से इसका जवाब मांगेंगे।
क्षेत्रीय लोग काफी समय से वन विकास निगम की ओर से बिशनपुर कुंडी, पुरानी कुंडी व टांडा भागमल में खनन खोलने की मांग कर रहे हैं। इस ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। बिशनपुर कुंडी के उप प्रधान सुखदेव पाल, गीतूराम, अनुज सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि खनन बंद होने से उनके परिवार के लोगों के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। उन्होंने खनन सामग्री ढोने के लिए बैंक से ऋण पर ट्रैक्टर लिये थे। खनन बंद होने के कारण ऋण की अदायगी नहीं हुई है। खाली खड़े ट्रैक्टरों का टैक्स देना पड़ रहा है। ऋण की अदायगी नहीं होने पर तहसील प्रशासन सख्ती बरत रहा है। खेतों में खड़ी फसलों को हाथी व अन्य जंगली जानवर बर्बाद कर रहे हैं। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। बिशनपुर कुंडी की ग्राम प्रधान सविता देवी का कहना है कि लोकसभा चुनाव में खनन को मुद्दा बनाया जाएगा।
गांव में वोट मांगने आने वाले नेताओं से इसका जवाब मांगा जायेगा। बिशनपुर कुंडी की ग्राम प्रधान सविता देवी, ग्राम पंचायत सदस्य यशपाल, ब्रजपाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि बिशनपुर कुंडी, पुरानी कुंडी, नई कुंडी, रानी माजरा, कटारपुर, चांदपुर, फेरूपुर, बहादरपुर जट, भुवापुर चमरावल, शेरपुर, भट्टीपुर, शाहपुर, बादशाहपुर, धारीवाला, हरसीवाला, टिकौला, टांडा भागमल, टांडा मझांदा, भोगपुर, मुस्तफाबाद, पदार्था, धनपुरा, घिस्सूपुरा आदि स्थानों के ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली व भैंसा बुग्गी से खनन सामग्री ढोकर परिवार का पालन पोषण करते हैं।