{"_id":"5c6af671bdec2273a3397b6b","slug":"81550513777-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में नशे की रोकथाम के लिए किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं में नशे की रोकथाम के लिए किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
40वीं वाहिनी परिसर में सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र के सभागर में नशे की रोकथाम के लिए मंथन किया गया। प्रदेशभर से आए उत्तराखंड के 40 अधिकारी कर्मचारी इस कार्यशाला में शामिल हुए।
सोमवार को राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संस्थान सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण मंत्रालय के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत आयोजित की गई कार्यशाला का उद्घाटन एटीसी की डीआईजी नीरू गर्ग ने किया। प्रदेश के नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक रवि जोशी ने युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और जागरूक के बारे में बताया। देहरादून से आई डॉ. वीना कृष्णा सिंह ने भी नशे की बढ़ती लत को लेकर अपने विचार रखे। कहा कि नशा देश की युवा पीढ़ी को लील रहा है और अगर युवा पीढ़ी को बचाना है तो हर किसी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। युवा ही नहीं बल्कि कई परिवार नशे की लत में फंसकर बर्बाद हो चुके हैं। इस दौरान उपसेनानायक सुरजीत सिंह पंवार, एचडीआई नरेंद्र सिंह मेहरा, निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, प्रीतम सिंह, मोहन गिरि, सरिता शाह समेत कई पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।