फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अभी नहीं, तो कभी नहीं: डॉ पंड्या

अभी नहीं, तो कभी नहीं: डॉ पंड्या

Fri, 15 Feb 2019 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
अभी नहीं, तो कभी नहीं: डॉ पंड्या
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

शांतिकुंज ने कश्मीर के पुलवामा में सैन्य बलों पर हुए आतंकी हमला की कड़ी निंदा की है। शहीद जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या ने राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सभी को एक साथ मिलकर कार्य करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभी नहीं चेते तो कब चेतेंगे, अपनी स्वार्थपरता, धर्म संप्रदाय और दलगत नीतियों से ऊपर उठकर देश के लिए सोचना ही होगा। डॉ. पंड्या ने कहा कि शांतिकुंज के करोड़ों सदस्य इस समय सरकार के साथ है। उनके द्वारा पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए जो भी कड़े से कड़ा कदम उठाये जाएं उसमें हम सब उनके साथ हैं।

संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि यह कायराना हमला है। इसकी पूरा देश निंदा करता है। गायत्री परिवार प्रमुख ने समग्र विश्व में फैले गायत्री परिजनों और चार हजार से अधिक प्रज्ञा संस्थानों को एक साथ एक समय पर मौन प्रार्थना करने का आह्वान किया है। डॉ. पंड्या ने ट्वीट कर पुलवामा हमले पर जबावी कार्यवाही के तहत उठाने वाले राष्ट्रहित के हर कार्य के लिए प्रधानमंत्री को समर्थन दिया। वहीं दूसरी ओर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युजंय सभागार में आयोजित गीतामृत कक्षा में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए मौन प्रार्थना की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, शांतिकुंज के कार्यकर्त्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed