{"_id":"5c65b5adbdec22102e65dcc6","slug":"81550169517-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल एवं पेयजल के बढ़े दामों के खिलाफ उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल एवं पेयजल के बढ़े दामों के खिलाफ उतरे व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने केबल और पेयजल के बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहले जहां केबल के 100 से 150 रुपये प्रति देने होते थे अब यह 500 से एक हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल पहले सेट टॉप बॉक्स लगाने के बदले में दो-दो हजार रुपये वसूले और अब उनके बदले में मात्र पांच रुपये वापसी किए जा रहे हैं। उन्होंने बढ़ा शुल्क वापस न करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुनील सेठी ने कहा कि मनोरंजन कर के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। केबल आपरेटर मनमाने ढंग से उपभोक्ताओं से बढ़े हुए दामों की मांग कर रहे हैं। केबल संचालन को बंद कर दिया गया है। जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से पैकेज के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने की तैयारी की जा रही है। जिसे जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। सामाजिक कार्यकर्ता विनय श्रोत्रिय, जितेंद्र चौरसिया और तरुण व्यास ने कहा कि प्रदेश में जनता को पेयजल नि:शुल्क मिलना चाहिए। लेकिन पेयजल बिलों में प्रतिवर्ष भारी बढ़ोत्तरी कर जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द मनोरंजन कर व पेयजल के दामों में जनता को राहत नहीं दी गई तो आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर तेज प्रकाश साहू, गोपाल प्रधान, प्रीत कमल, ऋषभ वशिष्ठ, नाथीराम, नवीन, पंकज ममगाई, संजय मेहता, दीपक पांडेय, अनूप मेहता, पंकज माटा, राजेश सुखीजा, अरुण प्रकाश राघव आदि भी मौजूद रहे।