{"_id":"5b42558b4f1c1b0b278b545b","slug":"81531073931-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा सभा की बैठक में हंगामा कर सकती हैं औरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा सभा की बैठक में हंगामा कर सकती हैं औरतें
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरकी पैड़ी की संस्था गंगा सभा के चुनाव में महिलाओं को शामिल करने के पक्ष में माहौल बन रहा है। कोशिश की जा रही है कि 11 जुलाई को होने वाली प्रधानसभा बैठक में महिलाएं पहुंचे और उन्हें सदस्य बनाने का प्रस्ताव शामिल कराएं। प्रधान सभा के कुछ सदस्यों ने पदाधिकारियों को चेतावनी दी है कि महिलाओं को सदस्यता न दी तो वे स्वयं पदाधिकारियों के सामने चुनाव लडे़ंगे।
महिलाओं के प्रयासों से अब छोटी-छोटी बैठकों के दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पूनम भगत और उषा शर्मा ने कनखल में जाकर महिलाओं के साथ बैठक की। इसी तरह ज्वालापुर मेें महिलाओं को एक मंच लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधान सभा सदस्य वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित कनखल के पंडित कृष्ण कुमार पाठक ने एक बयान में कहा कि यदि अध्यक्ष और महामंत्री ने महिलाओं को सदस्यता न दी तो वे स्वयं अध्यक्ष पद पर चुनाव लडे़ंगे।
उन्होंने कहा कि यदि परिवर्तन न हुआ तो उनके साथ ज्वालापुर के पंडित शिव कुमार कौशिक महामंत्री पद का चुनाव लडे़ंगे। सभापति पद के लिए भी प्रत्याशी उतारा जाएगा। वरिष्ठ तीर्थ पुराहित प्रधान सभा सदस्य अम्बरीश पंडा ने मांग की है कि अध्यक्ष और महामंत्री का एक पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाए।
विज्ञापन
प्रस्तावित बैठक में पहले ही हंगामे के आसार के बावजूद अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। मताधिकार को लेकर जिस प्रकार महिलाएं अचानक गोलबंद हुई हैं, उसे देखते हुए उनके प्रधान सभा में पहुंचे के आसार बलवती हो चले हैं। युवा तीर्थ पुरोहित पंडित रितेश रामचंद्र ने कहा कि महिलाओं को सदस्यता पहले ही न दी गई तो महिलाएं प्रधान सभा बैठक में हंगामा करेंगी। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पंडित अनूप दीनानाथ ने वयस्क मताधिकार की सूरत में महिला मताधिकार की भी मांग की है।