{"_id":"5ac7ba0b4f1c1bba618b5ca4","slug":"81523038731-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ग्राम पंचायत बनाएगी एक मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ग्राम पंचायत बनाएगी एक मॉडल स्कूल
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
जिले में प्राथमिक शिक्षा को सुधारने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बीच एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रशासन की पहल पर हर ग्राम पंचायत की ओर से एक प्राथमिक स्कूल को गोद लिया गया है। इन सभी स्कूलों को ग्राम पंचायत अपने स्तर से मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करेगी। यहां शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के साथ ही जरुरी मूलभूत सुविधाएं जुटाई जानी हैं। अभियान पर काम शुरू कर दिया गया है।
नीति आयोग की ओर से कराए गए सर्वे में हरिद्वार जिले को अति पिछड़े जिलों में पाए जाने के बाद प्रशासन की ओर से बेसिक स्तर पर व्यवस्थाओं को सुधारने की दिशा में प्रयास शुरू किए हैं। इसके तहत प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए नया अभियान शरू किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि जिले की हर एक ग्राम पंचायत को एक प्राइमरी स्कूल गोद लेने का कार्यक्रम बनाया गया है। जिले की सभी 308 ग्राम पंचायतों ने एक-एक स्कूल गोद लिया है। इन सभी स्कूलों में अब विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर स्कूल में पंचायत की ओर से राज्य वित्त और 14 वें वित्त के बजट से मूृलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। खास तौर पर शौचालय, फर्नीचर, शुद्ध पेयजल, बिजली, पंखे आदि की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि स्कूलों में सुविधाएं जुटाने के लिए ग्राम प्रधान सरकारी बजट के अलावा निजी सहयोग से भी काम कर सकते हैं। कांगड़ी के ग्राम प्रधान राजेश कुमार, महेश कुमार, शकुंतला चौहान, मेनका रानी आदि ने प्रशासन के इस अभियान को सराहा और अपनी और से हर संभव सहयोग करने की बात कही।