फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   8.6 mm rain, relief from sultry heat

8.6 एमएम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Wed, 18 May 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
8.6 mm rain, relief from sultry heat
48 घंटे के अंतराल में बुधवार दोपहर में तेज आंधी चलने के साथ मूसलाधार बारिश हुई। हरिद्वार में 8.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली और फसलों के लिए वरदान साबित होगी। हालांकि आंधी से आम और लीची को नुकसान हुआ। कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

सोमवार शाम आंधी से काफी नुकसान हुआ था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक मौसम बिगड़ गया। काले बादल छाने से अंधेरा छा गया। तेज आंधी चली और धूल मिट्टी के गुबार से लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। आंधी से दुकानों के बाहर रखे बोर्ड हवा में उड़ गए। देखते ही देखते बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश हो गई। करीब आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इस बीच तेज हवा चली और ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि 8.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से तापमान में करीब एक डिग्री गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री रहा। पथरी, धनौरी और लालढांग के ग्रामीण इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ऊर्जा निगम ने शहरी क्षेत्र में एहतियातन ब्रेक डाउन लिया और तूफान थमने के बाद आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालियां बंद, सड़कों पर बहा पानी
आधे घंटे की बारिश ने नगर निगम की नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालियां कूड़े से बंद होने के कारण पानी सड़कों पर जमा हो गया। नालियों की गंदगी और प्लास्टिक दुकानों के आगे एकत्र हो गया। डीएम ने पिछले हफ्ते ही नगर निगम के अधिकारियों को आगामी मानसून के मद्देनजर नालों और नालियों की सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। लेकिन निगम की ओर से नालियां साफ नहीं हो सकी।
गन्ना, मक्का और सब्जियों की फसल को फायदा
पथरी। बारिश खेतों में खड़ी फसलों के लिए फायदेमंद होगी। गन्ना, मक्का और सब्जियों की फसलों में बारिश के पानी की सख्त जरूरत थी। किसान सत्यवीर सिंह चौहान, देशराज सैनी, सुशील सैनी, करण सिंह, महेंद्र, अशोक कुमार, रामकुमार ने बताया कि बिजली की अघोषित कटौती से ट्यूबवेल नहीं चल रहे थे। संवाद

अंधेरा छाया, हवा में उड़ी घर की टीन
लालढांग। बुधवार दोपहर अचानक मौसम खराब होने से अंधेरा छा गया। आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश से गन्ने की फसल और चारे के लिए फायदा होगा। वहीं पीलीपड़ाव गांव में तेज आंधी आने से सुरजीत सिंह के घर की टिन उड़ गई। कमरे रखा सामान भीग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed