फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   युवक ने गंगा में कूदकर की आत्महत्या

युवक ने गंगा में कूदकर की आत्महत्या

Fri, 29 Mar 2019 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
युवक ने गंगा में कूदकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक युवक ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। हरकी पैड़ी के मालवीय गंगा घाट के पास एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। युवक जब डूबने लगा तो उसने बचाव के लिए शोर मचाया। शौकिया गोताखोरों ने सुभाषघाट के पास युवक को गंगा से बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अजय शाह मौके पर पहुंचे। पुलिस की पड़ताल में करीब 30 वर्षीय युवक की शिनाख्त नहीं हुई। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक की पहचान का प्रयास कर रहे हैं, उसी के बाद ही आत्महत्या करने की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed