फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नए भारत के निर्मांण के लिए होगा लोकसभा चुनाव - त्रिवेंद्र रावत

नए भारत के निर्मांण के लिए होगा लोकसभा चुनाव - त्रिवेंद्र रावत

Mon, 25 Mar 2019 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
नए भारत के निर्मांण के लिए होगा लोकसभा चुनाव - त्रिवेंद्र रावत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव राष्ट्र की मजबूती और नए भारत के निर्माण के लिए हो रहा है। जो काम देश में 55 सालों में नहीं हो सका वह भाजपा ने 5 वर्षों में करके दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2022 तक देश का एक भी व्यक्ति बेघर नहीं रहेगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को हरिद्वार संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी डा. रमेश पोखरियाल निशंक के नामांकनपत्र भरने के बाद प्रेमनगर आश्रम में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव विकास के मुद्दों पर है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता रहते तो भारत में हैं लेकिन न जाने किसके इशारों पर कार्य कर रहे हैं। देश की सुरक्षा के लिए सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐसी हालत हो गई है कि कोई हरिद्वार से चुनाव लड़ने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा था। सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि 55 वर्षों में छोटे-छोटे हथकंडे अपनाकर देश की राजनीति को रसातल में धकेल दिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की गिरती हुई राजनीति को उठाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने आजादी के बाद देश में 12 करोड़ गैस के कनेक्शन दिए, लेकिन भाजपा ने पांच वर्षों में ही 13 करोड़ कनेक्शन दिए, जिनमें से छह करोड़ उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निशुल्क दिए गए। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सांसद निशंक ने केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की जनता से अपील की। उच्च राज्य शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने रमेश पोखरियाल निशंक को जीता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूती प्रदान करने की अपील की। विधायक हरबंस कपूर और बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि आज देश को नरेंद्र मोदी की जरूरत है।
विज्ञापन

यह लोग रहे मौजूद
विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक संजय गुप्ता, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता चमोली, धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली, ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं, शिवालिकनगर नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा, भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि, नरेश शर्मा, अनु कक्कड़, देहरादून के जिलाध्यक्ष शूरवीर सिंह पुंडीर, सुबोध राकेश, सुरेशचंद जैन, आदेश सैनी, राजीव भट्ट, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अश्विनी कौशिक, सह संयोजक करण वोहरा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, दीपक मिश्रा, देहरादून हर्रावाला के वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह चौहान, राजपाल रावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल, मनु रावत, प्रदीप चौहान, अनिल अरोड़ा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार, विक्रम नेगी, विशाल क्षेत्री, चंद्रमोहन कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed