फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण

Tue, 19 Mar 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने मंगलवार को रोशनाबाद में कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। ड्यूटी पर मुस्तैदी से कार्य न करने पर वहां तैनात कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से संबंधित शिकायतें आने पर तत्काल रजिस्टर में दर्ज की जानी चाहिए और उसके बाद उसे संबंधित को भेजा जाना चाहिए। उन्होंने फील्ड से आने वाली सूचना एआरओ की सूचना संकलित करने के आदेश दिए। इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त होने वाली सूचना जोनल, सेक्टर, स्टैटिक सर्विलांस टीम और फ्लाइंग टीम को निर्देश पालन के लिए भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कंट्रोल रूम के फोन नंबरों 01334 239063, 013334 239064, 01334 239065 पर सूचना दी जा सकती है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र और नोडल आफिसर मीडिया मनोज श्रीवास्तव आदि अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed