फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   प्राची एवं शाहनाजी दौड़ में रहे अव्वल

प्राची एवं शाहनाजी दौड़ में रहे अव्वल

Tue, 19 Mar 2019 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्राची एवं शाहनाजी दौड़ में रहे अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के 17वें वार्षिकोत्सव का पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने प्रतिभागियों की खेल भावना को सराहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा वर्ग में चार सौ मीटर के फर्राटा दौड़ में प्राची अग्रवाल ने प्रथम व सविता राठौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में शाहनाजी ने गरिमा को पछाड़ते हुए अव्वल रहे। डिस्कस थ्रो में अवंतिका ने 16.2 मीटर की दूरी फेंककर अव्वल रहे, तो वहीं दूसरे स्थान पर रही श्वेता राठौर ने 15.15 मीटर ही फेंक पाई। बैडमिंटन में श्वेताव अंजू की टीम विजयी रही। क्रिकेट में बीए की छात्राओं ने मास्टर्स की टीम को 4 रन से हराकर विजेता बने। शार्टपुट में 6.24 मीटर के साथ प्रथम स्थान पर रहीं, तो वहीं दूसरे स्थान के लिए स्वेच्छा 5.66 मीटर की दूरी नापी। लंबी कूद में दिव्यानी को 4.03 मीटर के साथ प्रथम और 3.9 मीटर के साथ स्वाति को द्वितीय स्थान मिला। बॉलीबाल में बीएससी टीम विजयी रही। खो-खो में बीएससी की टीम ने एमएससी कीटीम को 12-9 से हराया। पावर लिफ्टिंग में प्रेरणा ने 205 किग्रा के साथ अव्वल रहे, तो जीवनदीप ने 175 किग्रा के साथ द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शिवनारायण प्रसाद ने बताया कि समूह गीत में क्रांति ग्रुप, अंत्याक्षरी में अर्चना ग्रुप, समूह नृत्य में भावना की टीम को प्रथम स्थान मिला। एकल नृत्य में श्वेता मलिक, एकल प्रज्ञा गीत गायन में परिधि गुप्ता, एकल शास्त्रीय गायन में अक्षय कुमार पहला स्थान मिला। मेंहदी व रंगोली में सुमन की कलाकृति को सर्वोत्तम आंका गया। इस दौरान कुलपति शरद पारधी, प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या, कुलसचिव बलदाऊदेवांगन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed