{"_id":"5c61bc9dbdec225567680243","slug":"71549909149-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कच्ची शराब माफिया का तंत्र तोड़ेगगी संयुक्त एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कच्ची शराब माफिया का तंत्र तोड़ेगगी संयुक्त एसआईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भगवानपुर तहसील के कई गांवों में जहरीली शराब से हुई कई मौतों के बाद कच्ची शराब को लेकर प्रशासन की नींद टूटी है। कच्ची शराब बनाने वाले माफिया के तंत्र को तोड़ने के लिए जिले की चारों तहसीलों में अलग अलग एसआईटी गठित की है। अब एसआईटी चारों तहसीलों में माफिया के खिलाफ अभियान चलाएगी।
जिलाधिकारी दीपक रावत की ओर से गठित की गई इन टीमों की अगुवाई तहसील के एसडीएम करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि एसडीएम के अलावा पुलिस की ओर से सीओ, आबकारी निरीक्षक, वन विभाग के रेंजर और अन्य कर्मचारी टीम में शामिल रहेंगे। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि हरिद्वार, रुड़की, लक्सर और भगवानपुर तहसीलों में एसआईटी का गठन किया गया है। टीमों में शामिल सभी लोगों को लक्ष्य दिया गया है कि वे जंगलों में घूम घूम कर कच्ची शराब की भट्ठियां तलाशने के साथ ही इस धंधे को चलाने वाले माफिया को चिह्नित करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में अब कच्ची शराब का तंत्र तोड़ने को व्यापक स्तर पर संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में पथरी, लक्सर, खानपुर, श्यामपुर, भगवानपुर और झबरेड़ा आदि क्षेत्रों के गांवों में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाई जाती है।