फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   न्यू सुभाष नगर में गंदगी से जनता बेहाल

न्यू सुभाष नगर में गंदगी से जनता बेहाल

Tue, 17 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
न्यू सुभाष नगर में गंदगी से जनता बेहाल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र के न्यू सुभाष नगर में जहां-तहां गंदगी होने से लोगों को जीना मुहाल हो गया है। गंदा पानी सड़क पर बहने से राहगीरों का चलने में दिक्कतें होती हैं।
न्यू सुभाष नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है। क्षेत्र में नालियों की पर्याप्त सफाई नहीं कराई गई है। अधिकांश नालियां मलबे से भरी हैं। हालांकि कुछ दिन पहले मुख्य मार्ग पर नालियों को साफ किया गया था, लेकिन मलबा अब तक नहीं उठाया गया है। बैरियर नंबर आठ से लेकर पुलिस मॉर्डन स्कूल तक जगह- जगह नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। त्रिमूर्ति मंदिर के समीप सड़क व खाली प्लॉट कई दिनों से गंदे पानी से भरे हुए हैं। सड़क पर गंदा पानी बहने से स्कूली बच्चे परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी वासुदेव ने बताया कि गंदगी से सड़क पर चलने में दिक्कत होती है। क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। राहुल शर्मा ने बताया कि गंदगी से ग्राहकों की संख्या में काफी कमी आई है। दुर्गंध से दुकान पर बैठना दूभर हो गया है। सतीश चंद्र गर्ग ने बताया कि गदंगी से कई लोग बीमार पड़ चुके हैं। नगर पालिका से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई बार मांग करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed