{"_id":"5ad238da4f1c1b56098b47fb","slug":"71523726554-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप नेता की हालत हुई गंभीर, मानसिक संतुलन भी बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप नेता की हालत हुई गंभीर, मानसिक संतुलन भी बिगड़ा
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करने वाले विहिप नेता चरणजीत सिंह पाहवा की हालत गंभीर बनी हुई है। विहिप नेता के बेटे की मानें तो उनकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है।
उपनगर ज्वालापुर में अवैध कच्चे मांस की दुकानें बंद कराने की मांग को लेकर आंदोलित विहिप नेता चरणजीत सिंह पाहवा ने रेल चौकी के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया था। करीब 40 फीसदी तक झुलस चुके विहिप नेता का देहरादून के कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। आईसीयू में भर्ती विहिप नेता की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बेटे निर्मित की मानें तो पिता कुछ न कुछ बड़बड़ा रहे हैं। सिस्टम को लेकर उनके पिता नींद में भी आरोप लगा रहे हैं। बकौल निर्मित उसके पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं है। असहनीय दर्द के चलते काफी कराह भी रहे हैं।
निशुल्क हो रहा है इलाज
विहिप नेता की तीमारदारी में इकलौता पुत्र निर्मित एवं पत्नी रीना जुटे हैं। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का अस्पताल होने से देहरादून के एक विहिप नेता की मध्यस्थता के बाद निशुल्क इलाज चल रहा है। विहिप के स्थानीय नेता भी रोजाना मुलाकात के लिए पहुंच रहे हैं।