{"_id":"5ac509bf4f1c1ba8618b55d4","slug":"71522862527-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय एवं हड्डी रोगों की निशुल्क जांच का उठाए आज लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय एवं हड्डी रोगों की निशुल्क जांच का उठाए आज लाभ
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
श्री कृष्ण प्रणामी विश्व परिषद निजधाम हरिद्वार के 32 वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन कथा एवं प्रवचन हुए। कार्यक्रमों की श्रृंखला में पांच अप्रैल को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिसमें हृदय, हड्डी रोग की जांच के साथ ब्लड, शुगर एवं हड्डी जांच आदि निशुल्क होंगे।
श्री कृष्ण प्रणामी विश्व परिषद के अध्यक्ष संत शिरोमणी सदानंद महाराज ने बताया कि दूधाधारी चौक पर स्थित आश्रम श्री कृष्ण प्रणामी निजधाम में सात दिवसीय कार्यक्रमों के तहत बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर संयोजक डा. विशाल गर्ग ने बताया कि शिविर में बीएलके सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल नई दिल्ली के विशेषज्ञ डाक्टर मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डा. संजीव गेरा मरीजों की जांच कर सलाह देंगे। हड्डी रोग विशेषज्ञ, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बोन डेंसिटोमेटरी जांच, ईसीजी की जांच होगी। शिविर में कोई भी मरीज या सामान्य व्यक्ति स्वास्थ्य जांच करा सकता है। शिविर सुबह दस बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क किए जाएंगे। संयोजक डा. विशाल गर्ग ने बताया कि शिविर में अधिक से अधिक मरीज पहुंचकर शिविर का लाभ उठाए।
विज्ञापन