फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   700 kg cheese being brought from Aligarh was caught at the border, destroyed

Haridwar News: अलीगढ़ से लाया जा रहा 700 किलो पनीर बॉर्डर पर पकड़ा, नष्ट कराया

Thu, 27 Nov 2025 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 27 Nov 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
700 kg cheese being brought from Aligarh was caught at the border, destroyed
नारसन में पकड़े गए खराब पनीर को नष्ट करती पुलिस और खाद्य सुरक्षा ​विभाग की टीम। संवाद
फोटो -
विज्ञापन

अलीगढ़ से लाया जा रहा 700 किलो पनीर बॉर्डर पर पकड़ा, नष्ट कराया
बिना नंबर के वाहन में लाया जा रहा था पनीर, पनीर के दो सैंपल लेकर जांच के लिए भेज गए

संवाद न्यूज एजेंसी
नारसन। पुलिस ने बुधवार देर रात करीब ढाई बजे नारसन बार्डर पर 700 किलोग्राम पनीर पकड़ा और उसे नष्ट करवाया। यह पनीर शादियों के सीजन में सप्लाई के लिए अलीगढ़ से ज्वालापुर और देहरादून ले जाया जा रहा था। चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस की सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया। जिसके बाद पनीर को गड्ढे में दबाकर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही दो सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

बुधवार रात पुलिस नारसन बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस की ओर से बिना नंबर प्लेट वाले एक वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी में पांच ड्रम और दो पानी वाली टंकियों में भरा पनीर बरामद हुआ। चालक को वाहन के साथ नारसन चौकी लाया गया, चालक के पास पनीर से संबंधित कोई बिल, फूड सेफ्टी प्रमाणपत्र या अन्य दस्तावेज नहीं थे। पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार मौके पर पहुंचे। जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि पनीर अस्वच्छ, गुणवत्ता के विपरीत और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में लगभग 700 किलोग्राम पनीर को जेसीबी से गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि बरामद पनीर खाने योग्य नहीं था, उसका रंग हल्का भूरा हो गया था और जिस पानी में उसे रखा गया था उसमें भी दुर्गंध आ रही थी। नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि चेकिंग के दौरान पकड़े गए पनीर को खाद्य सुरक्षा व पुलिस टीम की मौजूदगी में नष्ट किया गया है।

नारसन में पकड़े गए खराब पनीर को नष्ट करती पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद

नारसन में पकड़े गए खराब पनीर को नष्ट करती पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद

नारसन में पकड़े गए खराब पनीर को नष्ट करती पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद

नारसन में पकड़े गए खराब पनीर को नष्ट करती पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed