{"_id":"6206b73e8df79303003490f9","slug":"70-boxes-of-english-liquor-recovered-from-bhel-s-house-haridwar-news-drn4038877103","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेल के मकान से 70 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेल के मकान से 70 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान से पहले शहर में अवैध शराब का मिलना लगातार जारी है। शुक्रवार को कनखल में जहां एक पार्टी का झंडा लगी कार से दो पेटी शराब बरामद हुई। वहीं भेल के सेक्टर तीन स्थित एक मकान से भी 70 पेटी शराब बरामद हुई है।
कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि क्षेत्र की ब्रह्मविहार कालोनी में कनखल पुलिस ने एक कार सवार को शराब की तस्करी करते रंगेहाथ धर दबोचा। कार सवार युवक ब्रह्मविहार कालोनी के कब्जे से करीब दो पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पुलिस टीम पेशे से किराना कारोबारी युवक को अपने साथ ले जाने में ही जुटी थी कि कांग्रेसियों ने शराब को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। कनखल थाना प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि युवक की सिंधी पाठशाला के पास किराने की दुकान है। उसकी कार पर एक राजनीतिक दल का झंडा लगा हुआ है। सीआईयू एवं रानीपुर पुलिस ने भेल सेक्टर तीन में एक घर में दबिश दी। मौके पर पुलिस टीम के हत्थे कोई नहीं चढ़ा लेकिन 70 पेटी अंग्रेजी एवं देसी शराब बरामद हुई। पुलिस इस पड़ताल में जुटी है कि टाइप टू आवास किसके नाम पर अलॉट हो रखा है। उस व्यक्ति से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।