फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   65 people received Samaj Ratna Samman in the national convention

Haridwar News: राष्ट्रीय अधिवेशन में 65 लोगों को मिला समाज रत्न सम्मान

Fri, 05 Sep 2025 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
65 people received Samaj Ratna Samman in the national convention
हरिद्वार। अखिल भारत लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में कई फैसले लिए गए। इनमें कई पारिवारिक विवाद सुलझाए गए। वहीं, देशभर से पहुंचे प्रतिनिधियों ने हरकी पैड़ी पर डुबकी लगाई। अधिवेशन में समाज के 65 लोगों को समाज रत्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पंचायत के मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि निष्काम सेवा ट्रस्ट में आयोजित अधिवेशन में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ ही देशभर से डेलीगेट शामिल हुए। इसमें नारी शक्ति का भी सर्वाधिक योगदान रहा। शुरू में स्वामी लीलाशाह महाराज की प्रार्थना कराई बाद में बाबा ठाकुरदास मणि सोमनाथ धाम के बाबा डॉ. शंकरनाथ व राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने ज्योति जललाकर समाज को एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

समाज के लोगों ने होनहार बेटियाें की पढ़ाई के लिए आर्थिक रूप से मदद करते हुए पंचायत के मूलचंद टेकचंद एजुकेशन ट्रस्ट के माध्यम से आर्थिक सहायता दी। अधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी के साथ वरिष्ठजनों ने देशभर की 59 विभूतियों को मरणोपरांत समाज रतन सम्मान से विभूषित किया। इसमें उत्तर प्रदेश के हेमनदास कोठारी, परमानंद इसरानी, नारायण दास, मथुरा के देवीदास लालवानी प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं प्रदीप लालवानी और जितेंद्र लालवानी ने अपने पिता मथुरा के पूर्व अध्यक्ष स्व. डाॅ. डीडी लालवानी के नाम मिला सम्मान प्राप्त किया। इसके अलावा देश के छह प्रमुख समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। सिंधी समाज के 40वें अधिवेशन में रामचंद्र खत्री, सुरेश मेठवानी, चंदन आडवाणी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed