फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ..एक साल में भर देंगे सारे खाली सरकारी पद : गांधी

..एक साल में भर देंगे सारे खाली सरकारी पद : गांधी

Sun, 07 Apr 2019 10:40 AM IST
alka tyagi अलका त्यागी
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
..एक साल में भर देंगे सारे खाली सरकारी पद : गांधी
राहुल गांधी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिंदुस्तान में आम आदमी के लिए कोई जगह नहीं है, जबकि कांग्रेस भाईचारे से चलने वाला हिंदुस्तान बनाना चाहती है। उन्होंने चौकीदार को चोर बताते हुए मोदी सरकार की नीयत पर खूब सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अमीरों के चौकीदार हैं। आम आदमी से से उन्हें कोई लेना देना नहीं।
राहुल गांधी शनिवार शाम गंगा किनारे पंतद्वीप मैदान में हरिद्वार संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अंबरीष कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जनता से जितने भी वादे किए गए थे, एक भी पूरा नहीं किया गया। हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही गई थी, लेकिन लाखों लोगों को बेरोजगार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी ने भले ही 15 लाख न दिए हों लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के गरीब परिवारों के खाते में हर साल 72 हजार रुपये जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के दस दिन के अंदर ही किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि खुद को चौकीदार बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश के 15 अमीरों के चौकीदार हैं, जो या तो देश का पैसा लेकर भाग गए हैं या गरीबों का पैसा उनकी तिजोरी में है।
विज्ञापन

करीब 23 मिनट के अपने भाषण में कई बार राहुल गांधी ने अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या आदि का नाम लेते हुए कहा कि देश की जनता का सारा पैसा नरेंद्र मोदी ने इन्हीं 15 लोगों को सौंप दिया। अब जब हम यह बात कहते हैं कि गरीब लोगों को 72 हजार रुपए देंगे, तो नरेंद्र मोदी पूछते हैं कि यह पैसा कहां से आएगा। राहुल ने कहा कि यह पैसा अनिल अंबानी के खाते से आएगा। नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खाते से आएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में तमाम फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं और लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन देश में 27 हजार लोग बेरोजगार हो रहे हैं। कांग्रेस की सरकार आते ही इस स्थिति को बदला जाएगा। टैक्स का स्लैब बदलकर ऐसी स्थिति लाई जाएगी ताकि छोटे व्यापारी व उद्योगों की सुरक्षा हो सके और लोग फिर से रोजगार पा सकें। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की पोल खोलने और उत्तराखंड की पांचों सीटें कांग्रेस को जीताने आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु शिष्य परंपरा का किया अपमान
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी हिंदू धर्म की बात करते हैं, लेकिन मैने कहीं न पढ़ा और न सुना कि हिंदू धर्म में हिंसा का कोई स्थान है। हिंदू धर्म में गुरु शिष्य की परंपरा को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है। मोदी ने इस परंपरा का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने गुरु लालकृष्ण आडवाणी को लात मारकर मंच से उतार दिया।
इन्होंने भी किया संबोधित
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय सारस्वत के संचालन में हुई जनसभा को प्रत्याशी अंबरीष कुमार, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, संजय पालीवाल, विधायक काजी निजामुद्दीन, फुरकान अहमद, हीरा सिंह बिष्ट, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी, राजपाल खरोला आदि ने संबोधित किया।

ये भी रहे मौजूद
प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, विधायक ममता राकेश, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मपाल, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राव आफाक अली, हाजी तस्लीम, पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी, सुभाष चौधरी, एसपी सिंह, आरेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed