फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   दुनिया के नक्शे से मिटा दो पाकिस्तान

दुनिया के नक्शे से मिटा दो पाकिस्तान

Fri, 15 Feb 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
दुनिया के नक्शे से मिटा दो  पाकिस्तान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को धर्मनगरी हरिद्वार में सड़कों पर गम और गुस्से का समागम दिखाई दिया। जगह-जगह शोक सभाएं और कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने सीआरपीएफ के दिवंगत जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। जगह-जगह पाकिस्तान के झंडे और आतंकवाद के पुतले जलाकर विरोध प्रकट किया गया। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है, अब पाकिस्तान से आरपार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है।
आतंकी हमले में सुरक्षा बल के 40 जवानों की मौत को लेकर सुबह से ही लोगों में आक्रोश नजर आया। ज्वालापुर में व्यापारियों ने जहां बाजार बंद कराकर विरोध जुलूस निकाला। वहीं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए विश्वविद्यालय बंद करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महानगर व्यापार मंडल की ओर से आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए भगवान भवन मंदिर प्रांगण में कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने अमर शहीदों को नमन करते हुए देश के प्रधानमंत्री से अब आरपार की लड़ाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को आतंक की रीढ तोड़ने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। इस दौरान पार्षद अनिल वशिष्ट, महावीर वशिष्ट, कैलाश भट्ट व्यापारी राजेश सुखीजा, भूदेव शर्मा, गणेश शर्मा, एस एन तिवारी, प्रीतम सिंह, पंकज सुखीजा, मोहित जोशी, अजय वाधवा, रोहित भसीन, ऋषभ वशिष्ट, हेमंत सुखीजा, हर्ष गोड़, हिमांशु ठाकुर, धर्मपाल प्रजापति, योगेश अरोड़ा, अमित जैन, ओमकार नाथ शर्मा और राजेश शर्मा आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल कालोनी में आम आदमी पार्टी के नेता हेमा भंडारी और हरकेश मोहन ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान ई-मैक संस्था के संयोजक आशीष कुमार झा, अभिनंदन गुप्ता, कवि प्रफुल ध्यानी, सुनीता झा, अभिप्रेरणा फाउंडेशन से दिपेशचंद, पिंकी प्रसाद, मानव अधिकार एवं अपराध मुक्त भारत के जिलाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, अनिल सती, प्रवीण कुमार, सुमन कश्यप, भास्कर आनंद, अकरम, ललित वालिया, वीरेंद्र भंडारी, शाह अब्बास, गौरव, शिव कुमार, बॉबी कश्यप, हिमांशु, आशा, ज्योति अग्रवाल, अर्पित सिंह, नमन, कोमल सिंह, पारथ महेश्वरी, संजू सिंह, सागर कुमार, प्रदीप यादव, जाह्नवी, रेनू सैनी, सांवली, उदित गुप्ता, कृष्णा यादव, प्रदीप यादव, सागर कुमार, आकांक्षा चौहान और प्रदीप राणा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed