फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   निर्माण पूरा होने पर रेलवे ने खोला ऊंचा पुल

निर्माण पूरा होने पर रेलवे ने खोला ऊंचा पुल

Mon, 16 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
निर्माण पूरा होने पर रेलवे ने खोला ऊंचा पुल

विज्ञापन
राजेश शर्मा
हरिद्वार।
ज्वालापुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। करीब डेढ़ साल से निर्माण और विस्तार के लिए बंद किया गया रेलवे का पुल छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इस पुल के बंद रहने से हरिद्वार से लेकर ज्वालापुर तक की यातायात व्यवस्था चरमराई हु़ई थी।
ज्वालापुर में रेलवे का आर्यनगर कालोनी के पास स्थित ऊंचे पुल को पिछले साल जनवरी में मरम्मत और विस्तार के लिए बंद कर दिया गया था। इस स्थान पर रेलवे लाइन का विस्तार और पुल की ऊंचाई को बढ़ाने का काम किया जा रहा था। अलग-अलग कारणों से इसका काम समय पर पूरा नहीं हो पाया। यह काम दिसंबंर में पूरा होना था। यह पुल पंचपुरी हरिद्वार में यातायात व्यवस्था के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण है। इस पुल का दूसरा विकल्प रेलवे फाटक से होकर गुजरना या फिर भगत सिंह चौक से होकर आना रहता है। रेलवे फाटक ज्वालापुर से दिनभर में 82 से भी ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में दिन में कई बार रेलवे का यह फाटक दिन में कई बार बंद होता है। दिनभर में यहां कई बार जाम लगता है। फाटक पर जाम लगने से ज्वालापुर में सारी की सारी यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो जाती थी।
विज्ञापन

व्यापारी तथा ज्वालापुर के निवासियों की ओर से रेलवे के अधिकारियों तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर बार-बार इस पुल का निर्माण जल्दी पूरा कराने की मांग की जा रही थी। दो दिन पहले लगभग काम पूरा होने के बाद इस पुल को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। ऐसे में दो पहिया और छोटे चार पहिया वाहन इस पुल से आसानी से गुजरने लगे हैं। रेलवे के सहायक अधिशासी अभियंता निर्माण राजकुमार सिंह ने बताया कि पुल का निर्माण पूरा होने पर यह आम जनता के लिए खोल दिया गया है। पुल पर अब केवल सड़क बनानी शेष है। 20 अप्रैल के बादं मिट्टी का समतलीकराण होने और बेस के सेट हो जाने पर यहां सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोग अब पुल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने किया स्वगत
ज्वालापुर के ऊंचे पुल को आम जनता के लिए खोलने का व्यापारियों ने स्वागत किया है। व्यापारी नेता रवि धींगड़ा, प्रवीण कुमार, राकेश मल्होत्रा, विक्की तनेजा और भाजपा नेता अनिल कुमार कुमार आदि का कहना है कि शहर का अतिमहत्वपूर्ण पुल बंद रहने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। अब लोगों को राहत मिलेगी।


बोले व्यापारी
काफी समय से पुल बंद रहने से इस क्षेत्र का कारोबार काफी प्रभावित था। अब लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी। -- रविंद्र वाधवा, व्यापारी
कई बार रेलवे और प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर काम जल्दी पूरा कराने का आग्रह किया गया। रास्ता बंद होने से कारोबार प्रभावित था लेकिन अब लोगों को राहत मिलेगी। ---मेहराजुद्दीन अंसारी

करीब एक साल से पुल का निर्माण कार्य जारी रहने के कारण ग्राहकों का आना जाना ही बंद हो गया था। अब कारोबार भी खुलेगा और यातायात भी बेहतर होगा।

सुमनप्रीत कोर, व्यापारी
--------
रेलवे के निर्माण कार्य की धीमी गति से यह पूरा क्षेत्र बंद हो गया था। कई बार नेताओं से लेकर अधिकारियों तक से मिले। अब पुल का निर्माध काय्र पूरा होने से काफी राहत मिलेगी।
राजीव बजाज, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed