फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   5780 took the test of drawing and painting

हिंदुस्तानी संगीत में सात व ड्राइंग पेंटिंग में पांच हजार ने दी परीक्षा

Tue, 29 Mar 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
5780 took the test of drawing and painting
सोमवार से शुरू हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के दूसरे दिन हिंदुस्तानी संगीत और ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा हुई। दूसरे दिन भी परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। शांति और व्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद खुले स्कूल-कॉलेेजों में पौने दो माह की पढ़ाई होने के बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। जिसमें मंगलवार को हाईस्कूल में हिंदुस्तानी संगीत और इंटरमीडिएट के लिए ड्राइंग-पेंटिंग की परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल की हिंदुस्तानी संगीत परीक्षा के लिए भल्ला इंटर कॉलेज में मात्र एक केंद्र बनाया गया। जिसमें पंजीकृत सातों विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी गौनियाल ने बताया कि परीक्षा में सभी बच्चे अजरानंद अंध विद्यालय के बच्चे शामिल रहे। इसके अलावा दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की ड्राइंग एंड पेंटिंग में 191 गैर हाजिर रहे। पंजीकृत 5971 बच्चों में से 5780 ने परीक्षा दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed