{"_id":"5c9a6bfabdec22142836291c","slug":"51553624058-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में ‘पोटली’ खुलने से 30 स्कूल होंगे लाभांवित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में ‘पोटली’ खुलने से 30 स्कूल होंगे लाभांवित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। शिक्षा विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से ‘पोटली’ पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम के क्रियान्वयन के तहत 30 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है, जिसमें नगर क्षेत्र के साथ-साथ 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले विद्यालयों को शामिल किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद अजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को ज्वालापुर इंटर कॉलेज में पोटली पुस्तकालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की पहल पर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों के इन सेटों का प्रयोग जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हमारे शिक्षकों को करना है। उन्होने कहा कि इन पुस्तकों से एक से कक्षा पांच तक के सभी बच्चे लाभांवित होंगे। प्रधानाचार्य रोहिताश ने पोटली की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके बाद चयनित किए 30 विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर पोटली पुस्तकालय कार्यक्रम के क्रियावंयन के बारे में जाना। इस अवसर उपशिक्षा अधिकारी बहादराबाद सुमन अग्रवाल, बीआरपी डॉ. सुनील रावत, सीआरपी महेंद्र अग्रवाल, अतुल, वर्तुल, डॉ. शिवा अग्रवाल, रमा वैश, अजयशर्मा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
डेढ़ माह पर पुस्तकालय के लाभ पर होगी चर्चा
फाउंडेशन के जिला समन्वयक दीपक दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए प्रथमत: 30 प्राथमिक विद्यालय चयनित किए गए हैं। इन सभी विद्यालयों में भाषा का अध्यापन कर रहे शिक्षक इस पोटली के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी और हिंदी की जानकारी देंगे। हर डेढ़ माह में बैठक कर इन स्कूलों में इस पुस्तकालय के लाभ पर चर्चा की जाएगी। उन्होने कहा कि 150 पुस्तकों के छह सेट तैयार किए गए हैं। डेढ़ माह तक 30 पुस्तकों की पोटली एक विद्यालय में रहेगी और सालभर बच्चों को 150 पुस्तकें पढ़ने को मिलेंगी।