{"_id":"5c587fcabdec2253a33c5207","slug":"51549303754-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर से आईं 77 शिकायतों में 26 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर से आईं 77 शिकायतों में 26 का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
रोशनाबाद स्थित कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनीत तोमर ने समस्याएं सुनने के साथ ही उनके निराकरण के निर्देश दिए। कुल 77 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण किया गया।
सीडीओ ने समस्याओं का निराकरण होने के बाद उसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी मोबाइल फोन पर देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दर्ज समस्याओं का निस्तारण तेजी से कराने को कहा। जनता मिलन में मुख्य शिकायतों मे चकबंदी, पैमाइश, पेंशन, ऋण माफी, अवैध कब्जे, नौकरी और भूमि संबन्धी शिकायत रही।
फरियादी रचना देवी ने अपनी जमीन पर मिट्टी उठान की शिकायत की, जिस पर मिट्टी उठाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। ज्वालापुर निवासी गीता वर्मा ने स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाने, सामाजिक सेविका सरिता सिंह ने पीएसी रोड पर कब्रिस्तान की भूमि को चार फीट सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत और बड़ोला फाउंडेशन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बडोला ने लालतारौ पुल के पास पार्क में कपड़े सुखाने की शिकायत की। जनता मिलन कार्यक्रम में एडीएम वित्त डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित जिले के कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।