{"_id":"5bad2495867a557ea82f62da","slug":"51538073749-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार का शावक घुसने से मचा हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार का शावक घुसने से मचा हडकंप
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित नवोदय चौक के समीप बृहस्पतिवार को गुलदार का शावक घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची हरिद्वार वन प्रभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शावक को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेजा।
बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ नवोदय चौक के समीप कश्मीर सैनी के खोखे के नीचे गुलदार का शावक घुस गया। कश्मीर सिंह इसकी सूचना हरिद्वार वन प्रभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर रेंजर दिनेश नौडियाल, वन दरोगा ओपी सिंह, बीट अधिकारी नंद किशोर पांडेय मौके पर पहुंचे। दो घंटे बाद शावक को पकड़ा। रेंजर दिनेश नौडियाल ने बताया कि गुलदार के शावक की आयु करीब एक वर्ष है। जिसे पकड़कर चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। कुछ दिनों तक प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। कुछ दिन पूर्व भेल सेक्टर पांच स्थित भेल के एक अधिकारी के आवास से गुलदार का मृत शावक मिला था। हांलाकि शावक की मौत का कारण कमजोरी और बीमारी बताया गया था।