{"_id":"5b995969867a550138569ccd","slug":"51536776553-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. प्रेमलाल ने संभाला हरिद्वार सीएमओ का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. प्रेमलाल ने संभाला हरिद्वार सीएमओ का कार्यभार
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। डेढ़ माह बाद हरिद्वार जनपद को सीएमओ मिले हैं। डीजी कार्यालय में तैनात रहे डा. प्रेमलाल को सीएमओ हरिद्वार की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने ज्वाइन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है।
तत्कालीन सीएमओ डा. अशोक कुमार गैरोला 31 जून को सेवानिवृत्त हो गए थे, उनके स्थान पर जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अजय सिंह सेंगर ने ज्वाइन कर लिया था। सीएमओ पद की जिम्मेदारी जूनियर डॉक्टर को दिए जाने पर सीनियर डॉक्टर एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आपत्ति करते हुए हाईकोर्ट की शरण ली। जिस पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक (डीजी) को वरिष्ठता के आधार पर सीएमओ नियुक्त करने के निर्देश दिए। उधर, तीन जुलाई को डा. सेंगर बिना किसी को चार्ज सौंपे अवकाश पर चले गए। तभी से सीएमओ के कार्य मौखिक तौर पर एसीएमओ डॉ. एचडी शाक्य संभाल रहे थे। अब 11 सितंबर को डीजी के निर्देश पर डा. प्रेमलाल ने सीएमओ पदभार ग्रहण कर अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। डा. प्रेमलाल वर्तमान में अपर परियोजना निदेशक उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम एंड डवलपमेंट प्रोजेक्ट का दायित्व भी संभाल रहे हैं, इस कार्य के साथ हरिद्वार सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार उन्हें सौंपा गया है।