फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   रेरा पंजीकरण फीस को कम किया जाए

रेरा पंजीकरण फीस को कम किया जाए

Wed, 11 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
रेरा पंजीकरण फीस को कम किया जाए

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। अन्य राज्यों की अपेक्षा उत्तराखंड में रेरा पंजीकरण शुल्क काफी अधिक होने पर प्रॉपर्टी कारोबारियों ने चिंता जताई है। उन्होंने रेरा पंजीकरण्श शुल्क में कटौती की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की है कि सत्यापित डीलरों को हो प्रॉपर्टी ऑनलाइन बेचने का अधिकार दिया जाना चाहिए।
प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में प्रॉपर्टी डीलर शिवम सडाना ने कहा कि पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली और त्रिपुरा में कंपनी के लिए रेरा पंजीकरण शुल्क पचास हजार और व्यक्ति के लिए शुल्क दस हजार रुपये है। जबकि उत्तराखंड में कंपनी के लिए ढाई लाख और व्यक्ति के लिए 25 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजीकरण शुल्क ज्यादा होने से बेरोजगार युवा वह कार्य नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में पंजीकरण शुल्क में कटौती होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर कई गैर पंजीकृत प्रॉपर्टी डीलर विवादित संपत्तियों को बेच रहे हैं। इससे लोगों को कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान करते हुए संपत्ति और डीलरों का सत्यापन करने के बाद की प्रॉपर्टी को इंटरनेट के माध्यम से बेचने की अनुमति दी जानी चाहिए। इस दौरान अमित अरोड़ा और शशांक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed