फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   टाउनशिप की सूरत संवारने में जुटा भेल प्रशासन

टाउनशिप की सूरत संवारने में जुटा भेल प्रशासन

Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
टाउनशिप की सूरत संवारने में जुटा भेल प्रशासन
हरिद्वार। भेल प्रशासन की ओर से इन दिनों टाउनशिप का स्वरूप संवारने की कवायद चल रही है। पूरे भेल नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को तेजी से परवान चढय़ा जा रहा है। वहीं, लोगों के मनोरंजन के लिए स्वर्ण जयंती पार्क में आकर्षक लाइटिंग वाले म्यूजिकल फव्वारे लगाए गए हैं, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं।
विज्ञापन

भेल उपनगरी भारत के नौ औद्योगिक रत्नों में एक है। भेल के कुछ क्षेत्र में अतिक्रमण तो कहीं खाली पड़ी जमीनों पर फसल बोकर उस पर अतिक्रमण का मामला सामने आता है। प्रभारी कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी के निर्देशन में संपदा विभाग की ओर से टाउनशिप की सूरत संवारने का काम किया जा रहा है। नगर प्रशासक संजय पंवार के अनुसार सप्ताह में दो दिन टाउनशिप की सड़कों के आसपास सफाई अभियान चलाकर झाड़ियों के कटान और साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इससे उपनगरी को संवारने में काफी मदद मिल रही है। वहीं, आकर्षण का केंद्र बने स्वर्ण जयंती पार्क में भेल नगर प्रशासन की ओर से रंग-बिरंगी लाइटों वाले म्यूजिकल फव्वारे लगाए गए हैं। पार्क में प्रतिदिन हजारों लोग टहलने आते हैं। फव्वारे लगाने के बाद से पार्क की शोभा और भी बढ़ गई है। इसके अलावा त्रिशूल गेस्ट हाउस समेत अन्य अतिथि गृहों में भी फव्वारे अतिथियों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि विकास की कई अन्य योजनाओं पर भी काम जारी है।
विज्ञापन









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed