{"_id":"5b3fb2674f1c1b00278b4d6e","slug":"51530901095-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जेवरात पहनना छोड़ दें मातृशक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जेवरात पहनना छोड़ दें मातृशक्ति
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। चेन स्नेचरों की बढ़ती दहशत और पुलिस की असफलता से यही सवाल उठ रहा है कि क्या महिलाएं जेवर पहना छोड़ दें। हालात ऐसे हो गए हैं कि शहर और आसपास के इलाकों में महिलाओं का जेवर पहनकर घर से बाहर दूभर हो गया है। स्नेचर हर रोज महिलाओं की चेन छीनकर फरार हो रहे हैं और पुलिस लकीर पीटती रहती है।
बुधवार को कनखल में चेन स्नेचर दो महिलाओं की चेन झपटकर बड़े ही आराम से फरार होने में कामयाब रहे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेन स्नेचरों के बुलंद हौसलों को दर्शा रही है। चेन स्नेचिंग की एक वारदात को अंजाम देने के बाद ही उन्होंने दूसरी घटना को भी अंजाम दे डाला। इससे साफ हो जाता है कि बदमाशों को पुलिस और सीपीयू का कोई खौफ नहीं। सीपीयू पेड़ों के नीचे सुस्ताने और हेलमेट की चेकिंग तक ही सिमटी है। यातायात व्यवस्था से भी सीपीयू को दूर दूर तक कोई लेना नहीं देना है। पुलिस की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही है। कनखल, रानीपुर में चेन छीनने की कई वारदातें हुई लेकिन पुलिस एक भी घटना से पर्दा नहीं उठा पाई। बढ़ती चेन स्नेचिंग की घटनाओं के बाद महिलाओं को हर समय डर सताता रहता है। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि चेन स्नेचर की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही चेन स्नेचर को पकड़ लिया जाएगा।