{"_id":"5ac66b5d4f1c1bc7618b5a63","slug":"51522953053-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीला रेंज में ढांग से गिरकर हथिनी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीला रेंज में ढांग से गिरकर हथिनी की मौत
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में एक हथिनी की मिट्टी के ढांग से गिरकर मौत हो गई। हथिनी के साथ एक करीब डेढ़ साल का शिशु गजराज भी था। जिसके सुरक्षित बचाकर पार्क के अधिकारी अपने साथ चीला रेंज ले आए।
वन्य जीव प्रतिपालक अजय शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान पार्क के कर्मचारियों को जंगल में एक शिशु हाथी अकेला घूमता हुआ मिला। पार्क के कर्मचारियों ने जब उसका पीछा किया तो वह मृतक हथिनी के पास पहुंच गया। कर्मचारियों ने हथिनी की मौत की सूचना आला अधिकारियों को दी। अजय शर्मा ने बताया कि संभवत हथिनी मिट्टी की ढांग पर खड़े होकर पेड़ की टहनियां तोड़ रही होगी और इसी दौरान फिसलकर गिर होगी। जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हथिनी 25 से 30 साल की उम्र की थी। उन्होंने बताया कि मृतक हथिनी के शव का मौके पर पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हथिनी के मौत के सही करणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन