{"_id":"5ac51cb54f1c1bd4618b577e","slug":"51522867381-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से हरिद्वार मेयर के दस और शिवालिकनगर से सात ने की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से हरिद्वार मेयर के दस और शिवालिकनगर से सात ने की दावेदारी
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार।
कांग्रेस के पर्यवेक्षकों को हरिद्वार नगर निगम और शिवालिकनगर नगरपालिका के लिए चुनाव में उतरने वाले दावेदारों ने अपने बायोडाटा दिए। हरिद्वार नगर निगम से मेयर के लिए दस लोगों और शिवालिकनगर नगर पालिका से सात ने बायोडाटा दिए। इसी के साथ हरिद्वार नगर निगम से पार्षद के लिए करीब 250 लोगों ने आवेदन किए और शिवालिकनगर से सभासद के लिए 30 लोगों ने आवेदन दिए। इस दौरान पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल और विजय सारस्वत ने दावेदारों के साथ कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीतने के लिए मूलमंत्र दिए।
बुधवार को ज्वालापुर के कृष्णा गार्डन में कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने हरिद्वार नगर निगम के मेयर व पार्षद और शिवालिकनगर नगरपालिका के चेयरमैन व सभासदों के दावेदारों के बायोडाटा लिए। बायोडाटा लेने के उपरांत पर्यवेक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने दावेदारों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसी को जिताने को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की एक कमेटी बनाई जाएगी, जो प्रत्याशी चयन का काम करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव 2019 का रिहर्सल है। यदि इसमें फतह कर ली तो आने वाला समय कांग्रेस का होगा। पर्यवेक्षक विजय सारस्वत ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाया जाएगा और अनुशासन भंग करने वालों को पार्टी से निकाला जाएगा। पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व शहर अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी उसके साथ एकजुट होकर काम करेंगे। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा. संतोष चौहान, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार से आज हर वर्ग आजिज हो चुका है। सफाई आयोग के चेयरमैन किरनपाल वाल्मीकि ने कहा कि दलितों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा और इसका जवाब देंगे। संचालन डा. संजय पालीवाल, तरुण नैयर एवं यशवंत सैनी ने किया। इस मौके पर महानगर कांग्रेस के संयोजक संजय अग्रवाल, तरुण नैयर, मुरली मनोहर, मनोज जैन, अनीश कुरैशी, नईम कुरैशी, अशोक शर्मा, मकबूल कुरैशी, बलवंत चौहान, राजबीर चौहान, फुरकान अली आदि ने विचार रखे।
---------------
मेयर पद के लिए इन्होंने की दावेदारी
हरिद्वार से सतपाल ब्रह्मचारी, संजय पालीवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदीप चौधरी, अशोक शर्मा, संजय शर्मा, सुनील सेठी, मनोज जैन, शिवकुमार कश्यप, विमला पांडेय, संतोष चौहान।
विज्ञापन
--------------
-------------
चेयरमैन के लिए इन्होंने की दावेदारी
शिवालिकनगर से श्रमिक नेता राजबीर चौहान, किरण सिंह, महेश प्रताप राणा, ओपी चौहान, एमडी शर्मा, कैलाश प्रधान, विमला पांडेय आदि ने दावेदारी की।