फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भगवान महावीर बजरंग बली शक्ति का अवतार है:महंत लखन गिरि

भगवान महावीर बजरंग बली शक्ति का अवतार है:महंत लखन गिरि

Fri, 30 Mar 2018 10:39 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
भगवान महावीर बजरंग बली शक्ति का अवतार है:महंत लखन गिरि

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
श्री हनुमान जयंती श्रद्धापूर्वक मनाते हुए कलश एवं रामचरितमानस ग्रंथ शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर श्री सिद्धबली हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष स्वामी आलोक गिरि महाराज ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति का अवतार हैं। उनके नाम का स्मरण करने से ही शरीर में शक्तियों का संचार हो जाता है।

उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाई जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त श्री रामायण अखंड पाठ में हिस्सा ले रहे है। स्वामी आलोक गिरि महाराज ने कहा कि सच्चे मन से आराधना करनी चाहिए। भगवान हनुमान का नाम लेने से ही परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। परिवार के कलह दूर हो जाते है। महंत लखन गिरि महाराज एवं महंत डोगर गिरि महाराज ने कहा कि भगवान महावीर बजरंग बली शक्ति का अवतार हैं। श्री सिद्धबली हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है, भगवान हनुमान उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। कहा कि स्वामी आलोक गिरि महाराज अनेक सेवा प्रकल्प चला रहे हैं। निश्चित तौर पर श्रद्धालु भक्त उनके उपदेशों से प्रेरित होकर भगवान की भक्ति में लीन रहते हैं। महंत दिनेश गिरि व महंत आशीष गिरि ने श्री हनुमान जयंती महोत्सव पर सभी संत महापुरुषों का आभार जताया। इस अवसर पर महंत अमीर गिरि, महंत आनंद गिरि, महंत रविंद्र पुरी, समाजसेवी विशाल गर्ग, देवेंद्र प्रधान, स्वामी आशुतोष पुरी, महंत कुलदीप गिरि, महंत सुमेर गिरि, महंत दर्शन गिरि, अवंतिका गिरि, के अलावा रोहित वालिया, विमल उपाध्याय, अनिल मिश्रा, जगमोहन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed