फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सरकार की जनविरोधी नीतियों पर बरसे ऋषिपाल अम्बावता

सरकार की जनविरोधी नीतियों पर बरसे ऋषिपाल अम्बावता

Tue, 27 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सरकार की जनविरोधी नीतियों पर बरसे ऋषिपाल अम्बावता
हरिद्वार।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। पूंजीपति षड्यंत्र के तहत करोड़ों रुपया एकत्र कर देश छोड़कर भाग रहे हैं।

शंकर आश्रम के पास एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में ऋषिपाल अंबावता ने आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को 10-10 लाख मुआवजा देने की मांग की। ऋषिपाल अम्बावता ने कहा कि 20 अप्रैल को दिल्ली में सरकार के खिलाफ किसानों के आंदोलन को सफल बनाने के लिए देश के कोने-कोने से किसान एकजुट होंगे। उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों से भी 20 अप्रैल के आंदोलन में शामिल होने की अपील की। ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ नहीं किए जा रहे हैं। 20 अप्रैल का यह आंदोलन सरकार के खिलाफ आर-पार की निर्णायक लड़ाई सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ेगा। अच्छे दिनों की बात करने वाली सरकार किसानों के अच्छे दिन नहीं ला पाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान को लेकर सरकार की उदासीनता साफ दिख रही है। इस अवसर पर जगपाल सिंह, संदीप प्रधान, लाखन सिंह, सतपाल नांरग, प्रेम सिंह, मदन सिंह, भारतपाल भाटी, राजदीप मैनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed