{"_id":"62bdba73e2d6b66ca67a00d9","slug":"51-got-roof-on-completion-of-hundred-days-of-dhami-government-haridwar-news-drn415966718","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर 51 को मिली छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर 51 को मिली छत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर कलक्ट्रेट सभागार में हुए लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम में 51 लोगों को विधायक आदेश चौहान और जिलाधिकारी ने सरकारी आवासों की चाभी सौंपी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना देश में सभी को अपनी छत देना है।
बृहस्पतिवार को पूरे उत्तराखंड में एक साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम किया गया। जिसका शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से किया। हरिद्वार में हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के बिशनपुर कुंडी, अलीपुर, गैंडीखाता, रसूलपुर मीठी बेरी, लालढांग, गढ़, आन्नेकी हेतमपुर, अलीपुर इब्राहिमपुर के लाभार्थियों, सुमन पाल, राजेंद्र सिंह, मेहरबान, मांगेराम, शकीला समेत 51 को प्रतीकात्मक रूप में आवास की चाभी, सीएम की ओर से शुभकामना पत्र, रसोई घर की सामग्री खरीदने के लिए पांच-पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों का विकास करने के लिए अनेक योजना चला रही है। योजनाओं से उन्हें बहुत लाभ पहुंच रहा है। जिससे वह निरंतर विकास की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी बीएस बुदियाल, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहायक परियोजना निदेशक नलनीत घिल्डियाल, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, राजेश आदि मौजूद रहे।