फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   49 imposters arrested under Operation Kalanemi

Haridwar News: ऑपरेशन कालनेमि के तहत 49 ढोंगियों को किया गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
49 imposters arrested under Operation Kalanemi
हरिद्वार। पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर 49 ढोंगियों को गिरफ्तार किया है। सबसे ज्यादा शहर कोतवाली क्षेत्र में 28, रानीपुर में 11, सिडकुल में 10 ढोंगियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर चेकिंग अभियान चलाकर 28 ढोंगियों को पकड़ा गया। नन्हेलाल, आशीष झा, दधीच, मेव राम, कल्लू साहू, वीरचन्द गुप्ता, हरिओम, अंकित, मानिक माण्डि, मनीष कुमार, गुण्डु जाधव, कन्हैया लाल, सरोज, आनंद तिवारी, लक्ष्मण, राम बाबू महतो, ओमप्रकाश, विरेन्द्र, आशीष, संजय कुमार, विजय, गोपाल अधिकारी, भोपाल राठौड़, समरजीत, कमलेश, शिवकुमार, नरपति, अजय गिरि को ऑपरेशन कालनेमि के तहत गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

इधर, रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम शिवालिक नगर, गैस प्लांट आदि स्थानों पर चेकिंग के दौरान धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले, बिना पहचान पत्र के रहने वाले 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। शिवम नाथ, वंश नाथ, गुलमति, जैनद्दीन, नूर मोहम्मद, भाषण अली, भावेश, हनीफ, शेरअली, बोनी इसराईल, अब्दुल कलाम का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 10 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया। कृष्ण कुमार, गुलशेर, दिलाराम, सोनू लाल, चरण सिंह, दुष्यंत, नरेंद्र, कमल, जैकी कुमार, राजीव कुमार को ऑपरेशन कालनेमि के तहत गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed