{"_id":"6282663e8be2a77d8a79a95a","slug":"485-people-from-the-state-will-undertake-haj-pilgrimage-haridwar-news-drn411894611","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजियों को 19 मई तक जमा करनी होगी दूसरी किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजियों को 19 मई तक जमा करनी होगी दूसरी किस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार प्रदेश से 485 आजमीन हज का सफर करेंगे। हज यात्रा पर जाने से पहले आजमीनों को अलग-अलग किस्तों में भुगतान उत्तराखंड हज कमेटी को जमा कराना होगा। पहली किस्त में 81 हजार प्रति यात्री के हिसाब से जमा किए गए हैं। जबकि दूसरी किस्त के रूप में 1.20 लाख जमा करने होंगे। दूसरी किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है। इसके बाद किस्त जमा न करने वालों के आवेदन रद्द हो जाएंगे।
प्रदेश से 739 मोमीनों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया था। जबकि कोटा जारी होने के बाद कुर्राअंदाजी (लॉटरी) से 485 आवेदकों का चयन किया गया था। लॉटरी से चयन के बाद आवेदकों को पहली किस्त में 10 मई तक 81 हजार रुपये जमा करने थे। जिसमें 485 में से 435 ने ही पहली किस्त जमा कराई। अब दूसरी किस्त जमा करने के लिए 19 मई तक की आखिरी तारीख है। इस बार हज यात्रियों को अलग से एक ही रंग और साइज के दो सूटकेस भी दिए जाएंगे। जिससे हाजियों की पहचान एयरपोर्ट और मदीना में आसानी से हो सकेगी। तीसरी किस्त में ही सूटकेस के पैसे भी जमा करने होंगे।
किस्त जमा न करने वालों के आवेदन होंगे निरस्त
50 आवेदकों ने पहली किस्त की राशि हज कमेटी को जमा नहीं कराई है। अब दूसरी किस्त जमा करने की शुरुआत कर दी गई। दोनों किस्तों के पैसे जमा न कराने वाले आवेदकों के आवेदन रद्द हो जाएंगे।
विज्ञापन
इस बार अपने बैग नहीं ले जा सकेंगे
इस बार हज का सफर करने वाले लोग अपने बैग और बक्शे नहीं ले जा सकेंगे। क्योंकि हज कमेटी की ओर से ही दो सूटकेस दिए जाएंगे। इन्हीं सूटकेस में आजमीनों को अपना सामान लेकर हज यात्रा पर जाना होगा।
प्रदेश के सभी आजमीनों को दूसरी किस्त 19 मई तक जमा करानी होगी। पहली किस्त 10 मई तक जमा की गई है। इस बार दो सूटकेस भी हज कमेटी की ओर से ही दिए जाएंगे। जिसके पैसे तीसरी किस्त में जमा होंगे।
- मो. मीसम, अधिशासी अधिकारी, उत्तराखंड हज कमेटी