फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   48 hours have passed, another 48 hours have been given to the police

48 घंटे बीत गए, 48 घंटे की और पुलिस को दी मोहलत

Fri, 10 Jun 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
48 hours have passed, another 48 hours have been given to the police
शिवालिक नगर में सराफा की दुकान पर डकैती पड़े 48 घंटे बीत गए। एक बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होने के बाद भी फरार बदमाशों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। इससे आक्रोशित सराफा व्यवसायियों ने शुक्रवार को सराफा की दुकानें बंदी का आह्वान किया था। पुलिस के आश्वासन पर व्यवसायियों ने बंदी तो टाल दी, लेकिन 48 घंटे की मोहलत देते हुए गिरफ्तारी नहीं होने पर सराफा की दुकानें बंद रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शिवालिग नगर में आठ जून को दिनदहाड़े प्रदीप कुमार की सराफा दुकान में चार हथियारबंद बदमाश घुस गए। सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। प्रदीप कुमार ने बदमाशों से मुकाबला करते हुए एक को दबोच लिया था। पुलिस अभी तक बाकी पांच बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है। कुल छह बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर आए थे। पकड़ा गया बदमाश पुरकाजी का है।
विज्ञापन

आक्रोशित पंचपुरी ज्वैलर्स एसोसिएशन ने सराफा की दुुकान में दिनदहाड़े डकैती की घटना पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पुलिस अधिकारी सकते में आ गए। पुलिस अधिकारियों ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बात कर दुकानें बंद न करने का अनुरोध किया। 24 से 48 घंटे के बीच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए खुलासा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद शुक्रवार को दुकानें बंद नहीं की। ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि जिस तरह से दिनदहाड़े डकैती डाली गई उससे साबित होता है कि अपराधियों में पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed