फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   45 units of blood were donated in the camp.

Haridwar News: शिविर में लगाया गया 45 यूनिट रक्तदान

Thu, 27 Nov 2025 06:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
45 units of blood were donated in the camp.
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में एनसीसी दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 45 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। रक्तदान केंद्र जिला चिकित्सालय हरिद्वार के प्रभारी डाॅ. रविंद्र चौहान ने कहा कि रक्तदान करने से जहां एक जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की रक्षा करने में रक्तदाता सहायक होता है, वहीं शरीर में नये रक्त का संचार होता है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा एम लूथरा ने कहा कि मनुष्य की शक्ति रक्त है, लेकिन किसी को रक्तदान देकर दूसरे व्यक्ति का जीवन खुशियों से भरा जा सकता है।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. विपुल शर्मा ने कहा कि गुरुकुल के छात्र-छात्राएं स्वामी श्रद्धानंद महाराज के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र व समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर अपने दायित्वों को निभा रहे हैं। इस मौके पर विश्वविद्यालय एनसीसी यूनिट इंचार्ज मेजर डाॅ. राकेश भूटियानी, डाॅ. निधि हांडा, सूबेदार मोहम्मद राशिद हवलदार, विनोद, ब्लड बैंक टीम से बेबी सैनी, रैना नैय्यर, निशा चमोली, वर्णिक चौधरी, सतीश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed