फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   4.25 lakh devotees took a dip in the Ganges on Somvati

Haridwar News: सोमवती अमावस्या पर 4.25 लाख ने श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Tue, 18 Jul 2023 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
4.25 lakh devotees took a dip in the Ganges on Somvati

विज्ञापन
सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर हर की पैड़ी सहित आसपास के गंगा घाटों पर चार लाख 25 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह चार बजे से गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था जो शाम छह बजे तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा कर दान-पुण्य भी किया है। इस दौरान गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोस्त रहे। सोमवार को सोमवती अमावस्या स्नान पर हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि से गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। हालांकि इस बार स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम रही। सुबह चार बजे से ही हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड, मालवीय घाट सहित आसपास के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करना शुरू कर दिया था। अधिक भीड़ ब्रह्मकुंड पर लगी रही। देर शाम तक श्रद्धालुओं के स्नान करने का सिलसिला जारी रहा। गंगा आरती में श्रद्धालु शामिल होने के बाद अपने घरों की तरफ रवाना हो गए। पुलिस के मुताबिक, विभिन्न राज्यों से आए चार लाख 25 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा आरती तक विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व सकुशल संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed